अटल पेंशन योजना

ओडिशा ग्रामीण बैंक, अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत खातों के सोर्सिंग एवं प्रोसेसिंग हेतु PFRDA के साथ एग्रीगेटर के रूप में पंजीकृत है। 18 से 40 वर्ष की आयु के इच्छुक व्यक्ति, पहचान प्रमाण, पता प्रमाण तथा आयु प्रमाण के साथ अपनी नज़दीकी शाखा में जाकर योजना के अंतर्गत पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र भर सकते हैं। इस योजना की सदस्यता के लिए बचत खाता होना अनिवार्य है।

Benefits:

अटल पेंशन योजना (APY) भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य 60 वर्ष की आयु के बाद सभी भारतीय नागरिकों को नियमित आय प्रदान करना है। यह योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के ढांचे पर आधारित है। योजना के अंतर्गत पंजीकरण करते ही शाखा द्वारा सदस्य को तुरंत स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (PRAN) प्रदान की जाती है।

अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत सदस्य अपनी पसंद के अनुसार ₹1,000/-, ₹2,000/-, ₹3,000/-, ₹4,000/- तथा ₹5,000/- की निश्चित मासिक पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई तालिका के अनुसार मासिक अंशदान का भुगतान करना होगा।.

Age Of EntryYears of ContributionRs1000/MRs2000/MRs3000/MRs4000/MRs5000/M
18424284126168210
19414692138183228
204050100150198248
213954108162215269
223859117177234292
233764127192254318
243670139208277346
253576151226301376
263482164246327409
273390178268356446
283297194292388485
2931106212318423529
3030116231347462577
Award Image