उद्देश्य
ओडिशा ग्रामीण बैंक (OGB) की दैनिक जमा योजना विशेष रूप से दैनिक आय अर्जित करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे वे अपनी दैनिक आय को सुरक्षित रूप से जमा कर आकर्षक प्रतिफल प्राप्त कर सकें। इस योजना के अंतर्गत बैंक का अधिकृत अभिकर्ता (Agent) ग्राहक के निवास/कार्यस्थल से दैनिक जमा राशि एकत्र करता है। दैनिक जमा खाता खोलने हेतु ग्राहक अपनी निकटतम OGB शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
पात्रता
व्यक्तिगत खाताधारक
दो या अधिक व्यक्तियों के संयुक्त खाते
नाबालिग के नाम पर अभिभावक द्वारा
हिंदू अविभाजित परिवार (HUF)
एकल स्वामित्व प्रतिष्ठान
व्यवसाय-संघ
विशेषताएँ एवं लाभ
दैनिक आय अर्जित करने वाले ग्राहकों के लिए उपयुक्त बचत योजना, जिससे वे अपनी अतिरिक्त राशि का प्रतिदिन संचय कर सकते हैं।
समयपूर्व खाता बंद करने की सुविधा उपलब्ध, जिस पर नियमानुसार दंडात्मक कटौती लागू होगी।
दैनिक जमा खाते में उपलब्ध शेष राशि के विरुद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध।
आयकर अधिनियम के वर्तमान प्रावधानों के अनुसार TDS लागू होगा।
नामांकन सुविधा उपलब्ध है।
