इंटरनेट बैंकिंग
ओडिशा ग्रामीण बैंक अपने ग्राहकों को सरल, सुविधाजनक एवं सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग सेवा प्रदान करता है।
संक्षिप्त विवरण
विशेषताएँ एवं लाभ
सभी सक्रिय बचत, चालू, ऋण आदि खातों की सूची देखना
खाते/खातों के लेन-देन का विवरण
खाते का विवरण (स्टेटमेंट) देखना/प्रिंट करना
नई चेक बुक जारी करने का अनुरोध
बैंक के भीतर अपने खातों में धन अंतरण
बैंक के भीतर अन्य खातों में धन अंतरण
अन्य बैंकों में NEFT / RTGS के माध्यम से धन अंतरण
AePS सेवाओं को सक्रिय/निष्क्रिय करने हेतु स्व-सेवा सुविधा
पात्रता
ओडिशा ग्रामीण बैंक की किसी शाखा में कम से कम एक सक्रिय खाता होना चाहिए।
आवेदन कैसे करें
आप नेट बैंकिंग वेब पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण करके हमारी इंटरनेट बैंकिंग सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपके खाते से जुड़ा कस्टमर आईडी एवं सक्रिय मोबाइल नंबर प्रमाणीकरण हेतु आवश्यक है।
सेवा शुल्क
सेल्फ यूज़र रजिस्ट्रेशन एवं रीसेट पासवर्ड मॉड्यूल के माध्यम से पासवर्ड बनाने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। इंटरनेट बैंकिंग में लेन-देन सुविधा सक्रिय करने हेतु कृपया अपनी शाखा से संपर्क करें।