उद्देश्य
आवर्ती जमा (Recurring Deposit) योजना का उद्देश्य खाताधारकोंको नियमित, अनुशासित एवं सुरक्षित बचत के माध्यम से एक निश्चित अवधि में पर्याप्त पूंजी निर्माण का अवसर प्रदान करना है।आवर्ती जमा खाता खोलने हेतु खाताधारक अपनी निकटतम ओडिशा ग्रामीण बैंक (OGB) शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
न्यूनतम जमा राशि
₹100/- अथवा ₹100/- के गुणक में।अधिकतम जमा राशि की कोई ऊपरी सीमा निर्धारित नहीं है।
पात्रता
व्यक्तिगत खाताधारक
दो या अधिक व्यक्तियों के संयुक्त खाताधारक
नाबालिग के नाम पर अभिभावक द्वारा
हिंदू अविभाजित परिवार (HUF)
एकल स्वामित्व प्रतिष्ठान
व्यवसाय-संघ
संयुक्त स्टॉक कंपनियाँ
विशेषताएँ एवं लाभ
न्यूनतम मासिक जमा राशि ₹100/- (₹100/- के गुणक में)। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं।
स्थायी अनुदेश (Standing Instruction) सुविधा उपलब्ध, जिसके माध्यम से बचत खाते से मासिक किस्त की राशि स्वतः अंतरण की जा सकती है।
सावधि जमा की संचयी दरों पर त्रैमासिक चक्रवृद्धि ब्याज देय।
समयपूर्व खाता बंद करने की सुविधा उपलब्ध, जिस पर नियमानुसार दंड लागू होगा।
आवर्ती जमा खाते में उपलब्ध शेष राशि के अधिकतम 90% तक ऋण सुविधा प्रदान की जाती है।
आयकर अधिनियम के वर्तमान प्रावधानों के अनुसार TDS लागू होगा।
TDS applicable as per the extant IT guidelines.
नामांकन सुविधा उपलब्ध है।
