मुद्रा ऋण

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के अंतर्गत, हमारा बैंक ग्रामीण, शहरी एवं महानगरीय क्षेत्रों में निर्माण, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े सूक्ष्म उद्यमों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

ऋण राशि के आकार के आधार पर ऋणों को निम्नलिखित तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है:

शिशु:₹50,000 तक की ऋण राशि इस श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत की जाती है।

किशोर:₹50,000 से अधिक एवं ₹5.00 लाख तक की ऋण राशि इस श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत की जाती है।

तरुण:₹5.00 लाख से अधिक एवं ₹10.00 लाख तक की ऋण राशि इस श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत की जाती है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया नज़दीकी ओजीबी शाखा में संपर्क करें।