कर बचत योजना
कर बचत सावधि जमा (FD) एक विशेष प्रकार की सावधि जमा योजना है, जिसमें निवेश करने पर भारतीय आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के अंतर्गत कर छूट का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी निवेशक कर बचत सावधि जमा में निवेश कर अधिकतम ₹1.50 लाख तक की कर कटौती का दावा कर सकता है। कर बचत जमा में निवेश हेतु ग्राहक अपनी निकटतम ओडिशा ग्रामीण बैंक (OGB) शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
पात्रता
व्यक्तिगत खाताधारक
संस्थान
व्यवसाय-संघ
विशेषताएँ एवं लाभ
भारतीय आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के अंतर्गत ₹1.50 लाख तक कर कटौती की सुविधा।
5 वर्षों की लॉक-इन अवधि अनिवार्य।
इस योजना के अंतर्गत अर्जित ब्याज करयोग्य होगा।
नामांकन सुविधा उपलब्ध है।
इस जमा को ऋण स्वीकृति हेतु प्रतिभूति/जमानत के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
